ConferenzaConferenza.in

सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा | Bashir Badr Best Ghazal | शुक्रवार की शाम, एक कविता के नाम…

SUDARSHAN AGRAWAL926 views3mo agoGeneral

सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा, इतना मत चाहो उसे वो बेवफ़ा हो जाएगा। हम भी दरिया हैं, हमें अपना हुनर मालूम है, जिस तरफ़ भी चल पड़ेंगे, रास्ता हो जाएगा। कितनी सच्चाई से मुझसे ज़िंदगी ने कह दिया, तू नहीं मेरा तो कोई दूसरा हो जाएगा। मैं खुदा का नाम लेकर पी रहा हूँ दोस्तों, ज़हर भी इसमें अगर होगा दवा हो जाएगा। सब उसी के हैं—हवा, खुशबू, ज़मीनो आसमाँ, मैं जहाँ भी जाऊँगा, उसको पता हो जाएगा। रूठ जाना तो मोहब्बत की निशानी है मगर, क्या ख़बर थी मुझसे वो इतना ख़फ़ा हो जाएगा। ज़िंदगी का ये हुनर भी आज़माना चाहिए, जंग अगर अपनों से हो तो हार जाना चाहिए। #BashirBadr #UrduPoetry #Ghazal #HindiPoetry #Shayari #LoveShayari #DeepLines #SelfRespect #LifeQuotes #PoetryLovers #EmotionalLines #HeartTouching #Zindagi #Ishq #WordsOfWisdom #PoetryCommunity #Feelings #TruthOfLife #DilKiBaat #ShayariLove

0 Comments

Loading comments…